चंडीगढ़: क्लब के बाहर किन्नरों ने युवती को जमकर पीटा, बाहर रोड पर नीचे गिराकर लात-घूंसे मारे; पुलिस बोली- जांच कर रहे

              Chandigarh: चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसका VIDEO सामने आया है। इसमें किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता।

              हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। पत्रकारों की टीम सच्चाई जानने सेक्टर 26 पहुंची तो पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी।

              यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।

              किन्नरों की युवती से मारपीट के PHOTOS..

              किन्नर युवती को इस तरीके से घसीटते हुए लेकर आईं।

              जमीन पर गिरी युवती के साथ किन्नर जमकर मारपीट करते हुए नजर आए।

              जमीन पर गिरी युवती के साथ किन्नर जमकर मारपीट करते हुए नजर आए।

              झगड़े के दौरान नीचे गिरी लड़की को पीटने वक्त शॉर्ट ड्रेस पहनी किन्नर ज्यादा गुस्से में नजर आ रही थी।

              झगड़े के दौरान नीचे गिरी लड़की को पीटने वक्त शॉर्ट ड्रेस पहनी किन्नर ज्यादा गुस्से में नजर आ रही थी।

              जानिए, 32 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा

              वीडियो में दिख रहा है कि 5-6 किन्नर एक युवती से झगड़ रहे हैं। इस दौरान एक युवक उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन किन्नरों को देख वह पीछे हट जाता है। इसके बाद किन्नर युवती को नीचे गिरा देते हैं। फिर एक किन्नर गाड़ी का सहारा लेकर लड़की को नीचे गिरा लातें मारने लगती है। इस दौरान वह गालियां भी निकालती हुई सुनाई देती हैं।

              एक लड़की चिल्लाते हुए कहती है कि छोड़ दे लेकिन मारपीट पर उतारू किन्नर किसी की बात नहीं सुनते। जहां पर झगड़ा हो रहा है, नीचे पानी भी जमा है लेकिन किन्रर और युवती झगड़ते हुए उसी में गिरती-उठती रहती हैं। शॉर्ट ड्रेस पहनी एक किन्नर ज्यादा ही एग्रेसिव नजर आती है और वह लगातार मारपीट करती रहती है।

              इसके कुछ देर बाद माहौल शांत होता है तो एक लड़का किन्नर को पकड़ने की कोशिश करता है तो वह उस पर भड़कते हुए धक्कामुक्की करते नजर आती है। इसके बाद वह चिल्लाते हुए वहां से जाने लगती है।

              सेक्टर 26 का क्लब और उसके बाहर वह लोकेशन, जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, यहां अभी भी पानी भरा दिख रहा है, इसके अलावा पीछे जनरेटर भी दिख रहा है।

              सेक्टर 26 का क्लब और उसके बाहर वह लोकेशन, जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, यहां अभी भी पानी भरा दिख रहा है, इसके अलावा पीछे जनरेटर भी दिख रहा है।

              जहां लड़कियों की लड़ाई हुई, मीडिया उस जगह पर पहुंचा

              लड़कियों की लड़ाई को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि ये उनकी लोकेशन का नहीं लग रहा। हालांकि मीडिया सेक्टर 26 में उस जगह पहुंचा, जहां पर झगड़ा हुआ था। वहां पर क्लब भी मिला और वह जनरेटर भी, जो लड़कियों की लड़ाई के दौरान दिख रहा है।

              इसके अलावा झगड़ा करते हुए लड़कियां जिस पानी में गिरीं थी, वह भी उसी तरह वहां भरा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मामला शुक्रवार रात का है। लड़कियों की फाइट रात 2 बजे हुई थी। यह भी पता चला कि पहले लड़कियों की लड़ाई क्लब के भीतर हुई थी। जिसके बाद वह झगड़ा करते हुए बाहर आ गईं। इस दौरान वहां एक कर्मचारी का बनाया वीडियो भी सामने आया है।

              जानिए, इनके बीच झगड़ा क्यों हुआ

              पत्रकारों को मौके पर जाकर पता चला कि देयोरा क्लब के अंदर एक युवती का किसी दूसरी युवती से झगड़ा हुआ था। इस दौरान क्लब में मौजूद बाउंसर ने उसे तुरंत क्लब से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती बाहर आ गई और बगल में ही स्थित सांते क्लब के बाहर आई। वहां क्लब से 3 ट्रांसजेंडर यानी किन्नर निकल रहीं थी। उन्हें देखकर युवती ने अपशब्द कह दिए। जिस पर तीनों किन्नर भड़क गए और उन्होंने युवती की पिटाई कर दी।

              पुलिस बोली- जांच कर रहे

              इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस थाना सेक्टर 26 के SHO राम रतन ने कहा कि इस तरह का वीडियो उनकी जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि ये झगड़ा कहां हुआ, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories