गुजरात: मोरबी में किराएदार ने मकान मालिक से अपनी पत्नी-बेटी का रेप कराया, आर्थिक तंगी के कारण ₹2000 किराया नहीं दे पा रहा था, छह महीने से बेरोजगार; 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

              गुजरात: प्रदेश के मोरबी में किराएदार ने किराया नहीं चुका पाने पर मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रेप की इजाजत दे दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शनिवार को किराएदार और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।

              पुलिस के मुताबिक, परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में मोरबी आया था। उन्होंने 2 हजार रुपए महीने पर किराए का घर लिया था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार नियमित रूप से किराया नहीं दे पा रहा था।

              आरोप है कि मकान मालिक ने बकाया किराया माफ करने के बदले महिला से यौन संबंध बनाने की मांग की। पति इसके लिए तैयार हो गया। इसके बाद मकान मालिक ने महिला के साथ कई बार रेप किया।

              नाबालिग बेटी को भी प्रताड़ित किया

              किराएदार की पत्नी के बाद मकान मालिक ने उसकी नाबालिग बेटी को भी निशाना बनाया। किराएदार ने इसके लिए भी सहमति दे दी। आरोप है कि बच्ची को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मकान मालिक और एक अन्य आरोपी ने उसका यौन शोषण किया।

              यह सिलसिला पिछले छह महीने से चल रहा था। घटना की जानकारी जब महिला के पिता (बच्ची के नाना) को हुई, तो उन्होंने मोरबी ‘ए’ डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

              2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

              मोरबी के डीएसपी जेएम आल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ए’ डिवीजन पुलिस स्टेशन के पीआई वाईबी जडेजा और उनकी टीम ने दो मुख्य आरोपियों (पति और मकान मालिक) को गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से बदलेगी मौसम दास की खेती

                              अब समय पर मिलेगा खाद और कृषि सामग्रीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories