कांकेर जिले के तत्कालीन डीपीओ चन्द्रशेखर मिश्रा निलंबित….

            • विशेषीकृत दत्तक एजेंसी कांकेर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच में लापरवाही बरतने के मामले में शासन ने की कार्रवाई   

            रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले के तत्कालीन प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास चन्द्रशेखर मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक एजेंसी कांकेर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन के विशेष सचिव द्वारा 5 जून को जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में श्री मिश्रा का मुख्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि चन्द्रशेखर मिश्रा वर्तमान में नोडल अधिकारी जिला मोहला-मानपुर चौकी में (जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी) के पद पर पदस्थ थे।  


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories