Wednesday, February 18, 2026

              चेन्नई: तमिलनाडु के मंदिर में उत्सव के दौरान अंगारों पर गिरा भक्त, इलाज के दौरान मौत, मन्नत पूरी करने अग्नि-चलन अनुष्ठान के दौरान हुई घटना

              चेन्नई: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक उत्सव के दौरान अंगारों के गड्ढे में गिरने से 56 साल के एक भक्त केशवन की मौत हो गई। यह घटना कुयावनकुडी में अग्नि-चलन अनुष्ठान के दौरान हुई। इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो गया है।

              स्थानीय रूप से थीमिधि थिरुविझा के नाम से जाना जाने वाला यह अनुष्ठान वार्षिक सुब्बैया मंदिर उत्सव का हिस्सा है। जो इस बार 10 अप्रैल को शुरू हुआ था। भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने और आशीर्वाद लेने के लिए जलते अंगारों से भरे गड्ढे में नंगे पैर चलते हैं।

              मन्नत पूरी करने उतरा था केशवन

              10 अप्रैल से शुरू हुए थीमिधि थिरुविझा अनुष्ठाान के लिए वालंथरावाई गांव के रहने वाले केशवन भी आए थे। मन्नत पूरी करने के दौरान केशवन संतुलन खो बैठे और जलते अंगारों पर गिर पड़े। मंदिर में मौजूद बचाव दल ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और रामनाथपुरम जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

              इससे पहले भी, इसी महीने, तमिलनाडु के अवरंगाडु में अग्नि मरियम्मन मंदिर उत्सव के दौरान एक व्यक्ति अपने छह महीने के बच्चे के साथ जलते अंगारों पर चलते समय गिर पड़ा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

              उत्सवों के दौरान हुए कुछ हादसे

              • केरल, पलक्कड़ (मार्च 2024) -10 साल का लड़का, अलाथुर के पुथंथारा मरियम्मनकोविल मंदिर उत्सव में अंगारों पर चलते समय गिर गया। उसे पेट पर जलने के साथ कोयंबटूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
              • कर्नाटक, रायचूर (जुलाई 2024) – 45 साल के यमनप्पा, मुहर्रम उत्सव के दौरान आग के गड्ढे में गिर गए और उनकी जलने से मृत्यु हो गई।
              • तमिलनाडु, तिरुवल्लूर (अगस्त 2024)- 7 साल का मोनीश, अडी महीने के उत्सव में अंगारों पर चलते समय गिर गया और 50% जलने के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
              • केरल, कासरगोड (अक्टूबर 2024)- वीरार्कवु मंदिर के पास पटाखों के गोदाम में आग लगने से 150 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर थी।
              • तमिलनाडु, पुझल (2022)- एक 48 साल की महिला, एम चंद्रा, पुझल के वेट्टुडुयर कालीअम्मन मंदिर में थीमिधि अनुष्ठान के दौरान जलते अंगारों पर चलते समय गिर गईं। उन्हें 60% जलने के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
              • आंध्र प्रदेश, कर्नूल (अगस्त 2021)- 60 साल का एक व्यक्ति, पीरला पंडुगा उत्सव के दौरान नशे की हालत में आग के गड्ढे में कूद गए और उनकी मौत हो गई।

                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories