Wednesday, February 18, 2026

              Chhattisgarh : 2 सगे भाइयों को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा, रायपुर में छोटे भाई का सुलझाने गया था मैटर, आरोपियों ने खून निकलते तक मारा

              RAIPUR: रायपुर में आरोपियों ने 2 सगे भाइयों से मारपीट की है। छोटे भाई से मारपीट का मैटर सुलझाने बड़ा भाई गया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। दोनों भाइयों पर आरोपियों ने जमकर लात घूसे बरसाए। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

              पुष्पेंद्र साहू ने राखी थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। वह रोजी मजदूरी का काम करता है। उसका छोटा भाई पुखराज साहू रोते हुए आया। अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि विकास साहू और भूषण साहू ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की है।

              जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा

              इसके बाद पुष्पेंद्र ने आरोपियों से झगड़े का कारण पूछा। इससे आरोपी नाराज हो गए। वह दोनों भाइयों से गाली-गलौज करने लगे, फिर उन्होंने दोनों को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा।

              बड़े भाई की नाक से निकला खून

              इस घटना में बड़े भाई की नाक से खून निकलने लगा और शरीर पर भी चोटें आई। इस मामले में राखी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories