रायपुर : दो एनीकट के कार्यों के लिए 5.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

        रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ 34 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-खरसिया के छोटे डुमरपाली एनीकट निर्माण कार्य हेतु दो करोड़ 59 लाख 41 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ 80 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई की जा सकेगी। इसी तरह से विकासखण्ड-लैलुंगा के अंतर्गत लेपामुड़ा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 75 लाख 54 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ 46.50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई की जा सकेगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                Hot this week

                रायपुर : नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

                सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के...

                रायपुर : जोखिम से सुरक्षा तक : आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा

                PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पक्का आशियाना

                पीएम आवास के तहत मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवनरायपुर...

                रायपुर : 1-2 बकरियों से शुरू किया सफर, बकरी पालन से अब तक 5-6 लाख रुपये की शुद्ध कमाई

                पवन कुमार सोनवानी की मेहनत, नवाचार और विभागीय मार्गदर्शन...

                Related Articles

                Popular Categories