छत्तीसगढ़ : पिकअप की टक्कर से 2 युवकों की मौत, 20 फीट हवा में उछले बाइक सवार, पुलिस ने 10KM तक किया पीछा

          Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उछलकर बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 का है।

          पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11 बजे शराब दुकान की ओर से बाइक सवार आ रहे थे, तभी पिकअप ने टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 20 फीट ऊपर हवा में दोनों युवक उड़ गए। आसपास लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

          कवर्धा में 2 बाइक सवारों की मौत हो गई।

          कवर्धा में 2 बाइक सवारों की मौत हो गई।

          खेत में गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

          बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसका पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाया। गाड़ी को बरबसपुर गांव में खेत में छोड़कर भाग निकला।

          पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया अपराध।

          पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया अपराध।

          पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपा

          पुलिस ने बताया कि प्रकाश यादव (34) और दुर्गू नेताम (35) की जान गई है। दोनों युवक बोड़ला नगर पंचायत और सुकवापारा के रहने वाले थे।पुलिस ने दोनों का पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया है।

          पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

          बोड़ला थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर अभी फरार है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



                    Hot this week

                    KORBA : बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण

                    जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं...

                    रायपुर : स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

                    प्रमुख सचिव बोरा ने कंटेनर में खाली बोतल डालकर लोगों...

                    Related Articles

                    Popular Categories