CG : BJP नेता की कार में लगी आग, घंटे भर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पिछले 6 महीने से क्लब में खड़ी थी

        महासमुंद: जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-26 स्थित पंचशील क्लब में मंगलवार शाम भाजपा नेता की खड़ी कार में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक लोगों को दिखाई दे रहा था।

        बताया जा रहा है कि, शाम करीब 6.15 बजे पंचशील क्लब में भाजपा नेता पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव की खड़ी कार क्रमांक CG 04 HC 7370 में आग लग गई। क्लब में मौजूद आसपास के लोगों ने कार में लगी आग को देख जुटने लगे। वहां मौजूद लोगों ने पंचशील क्लब के नल से पाइप के जरिए आग बुझाने में लगे रहे।

        समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

        इसकी सूचना सिटी कोतवाली को दी गई। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बाद पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घंटे भर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

        पिछले 6 महीने से खड़ी थी कार

        बताया जाता है कि भाजपा नेता प्रशांत श्रीवास्तव की कार पिछले 6 महीने से पंचशील क्लब में खड़ी है। आग का कारण अभी अज्ञात है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी ?



                Hot this week

                KORBA : अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

                पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                Related Articles

                Popular Categories