छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से दो लोगों सहित 21 पशुओं की मौत 

          बलौदाबाजार. जिले में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों सहित 21 पशुओं की मौत हो गई. यह घटनाएं तीन अलग-अलग क्षेत्र पर घटी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.

          पहली घटना लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चिरपोटा की है, जहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गई महिलाएं इमली पेड़ के नीचे बैठी थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कोलिहा निवासी बसंती वर्मा की मौत हो गई. वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

          दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में हुई, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशुपालक मनहरण यादव की 16 बकरियों की मौत हो गई. तीसरी घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम बछेरा में हुई, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मनीराम यादव और उनकी पांच भैंसों की मौत हो गई. सभी मामले में रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.



                    Hot this week

                    रायपुर : बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार

                    महतारी वंदन से मिली राशि से सालू खरीदेंगी भाई...

                    रायपुर : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां

                    रक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं...

                    रायपुर : विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

                    किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

                    रायपुर : शारदा के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के...

                    Related Articles

                    Popular Categories