रायपुर : ब्लेड से गला काट कर युवक ने की आत्महत्या, अपने आप को कमरे में बंद कर दिया घटना को अंजाम

              रायपुर। राजधानी में आत्महत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है. पंडरी थाना क्षेत्र के दलदलसिवनी में एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर ब्लेड से गला काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

              जानकारी के अनुसार, दलदलसिवनी निवासी हेमंत यादव (27 वर्ष) ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे कहीं से घर आया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर से वह कमरे में बंद था फिर दोपहर में जब कमरे के दरवाजे के नीचे से खून बहकर बाहर आया. जिसे देख परिजन हैरान हो गए और तुरंत दरवाजा तोड़ा तो देखा की जमीन पर युवक की रक्तरंजित लाश पड़ी थी. उसके हाथ में शेविंग ब्लेड मिला. इसके साथ ही मृतक के कमरे में एक पेचकस भी पड़ा मिला. मृतक हेमंत यादव अविवाहित था और पंडरी में ही किसी मटन शॉप में काम करता था. युवक की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित

                              राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सरकार का बड़ा फैसलारायपुर...

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल

                              10,000 की वार्षिक की सहायता से बढ़ी आर्थिक सुरक्षारायपुर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

                              40 परिवारों की बिजली समस्या का तत्काल निराकरण, निर्बाध विद्युत...

                              Related Articles

                              Popular Categories