Chhattisgarh : एक घर में लटकी मिली 3 लाशें, 5 महीने की बच्ची और 2 साल के बेटे के साथ मां ने की खुदकुशी

              कांकेर: जिले में मां ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर के कमरे में तीनों की लाश दुपट्टे और गमछे से लटके मिली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेगौरी का है।

              घटना बुधवार 17 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि, 27 साल की महिला कविता तेता ने पहले अपने 2 साल के बेटे हनीश तेता और 5 से 6 महीने की दूध मुंही बच्ची हर्षिता को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              बच्चों के साथ मां ने खुदकुशी की, घर में लटकती लाशों की जांच करते पुलिस अधिकारी

              बच्चों के साथ मां ने खुदकुशी की, घर में लटकती लाशों की जांच करते पुलिस अधिकारी

              फांसी पर लटकती लाश देख पड़ोसी ने दी सूचना

              बताया जा रहा है कि, कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बच्चों और मां को फांसी पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। सामूहिक आत्महत्या के कारण कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और 18 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

              पारिवारिक विवाद की आशंका

              महिला की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। कांकेर एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि, घटना के वक्त महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। महिला का पति और उसके सास ससुर घर पर नहीं थे। किसी काम से बाहर गए थे। अब तक की जांच पारिवारिक कारणों के चलते महिला के आत्महत्या करने की आशंका है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

                              नदी-नालों के भरोसे रहने वाले 25 परिवारों के घर...

                              KORBA : जनदर्शन में सुनी गई आमजनो की समस्याएं

                              जनदर्शन में 58 आवेदन हुए प्राप्तआवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण...

                              रायपुर : मल्टी-परपस हॉल के लिए निविदा को मंजूरी

                              खेलो इंडिया के तहत 13.74 करोड़ की लागत से...

                              Related Articles

                              Popular Categories