Chhattisgarh : दुकान पर सो रहे 55 साल के बुजुर्ग की हत्या, अज्ञात आरोपियों ने सिर पर किए कई वार; सुबह बेटे ने देखी लाश ​​

            तिल्दा: खरोरा के पास ग्राम कनकी निवासी दुलार वर्मा (उम्र 55 साल) की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश उसके ही दुकान में मिली। सूचना के बाद खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

            जानकारी अनुसार, बुजुर्ग दुलार वर्मा कनकी मे पान दुकान चलाता है। इसी पान दुकान के पीछे खेती भी करता है। बताया जा रहा है कि रात 8 बजे खाना खाकर वह अपनी दुकान पहुंचा और कुछ समय बाद सो गया। वहीं सुबह उसका बेटा विकास वर्मा जब दुकान पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पाया।

            बेटे विकास ने बताया कि जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचा तो देखा कि उसके पिता के सिर पर कई वार किए गए हैं और उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने इसकी सूचना सरपंच पति तोमलाल वर्मा और फिर खरोरा थाने मे दी। सूचना के बाद खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

            थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर वह कनकी पहुंचे और प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दो से अधिक लोगों ने हत्या की होगी। वहीं बोल्डर (पत्थर) व पम्प (साइकिल मे जिससे हवा भरा जाता है) उससे उसे मारा गया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है। फिलहाल जांच जारी है, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

            वहीं गांववालों के मुताबिक दुलार वर्मा थोड़ा आक्रमक स्वाभाव का था। इसके कारण आए दिन उसकी किसी न किसी से बहस होती रहती थी। इसके विकास वर्मा और कुलेश्वर वर्मा दो बेटे हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories