Sunday, February 15, 2026

              छत्तीसगढ़: 14 जिलों में कोरोना के 86 एक्टिव केस… 15 नए मरीज मिले, दुर्ग में 9, रायपुर में 4 कोविड पॉजिटिव.. मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। दुर्ग में 9, रायपुर में 4, मानपुर मोहला चौकी और कांकेर से 1-1 मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 3534 लोगों की जांच की थी। इससे पहले जांच में 8 संक्रमित मरीज मिले थे। वर्तमान में प्रदेश में 86 एक्टिव केस हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.42% है।

              दरअसल, प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 12 दिनों में प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस हैं। 21 दिसंबर को रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में 1-1 कोरोना के मरीज मिले थे।

              स्वास्थ्य विभाग ने खांसी बुखार या कोरोना से संबंधित कुछ लक्षण नजर आने पर जांच की अपील भी की है। लोग अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है।

              इन जिलाें में एक्टिव केस

              जिलाकोरोना पॉजिटिव केस
              रायपुर17
              दुर्ग20
              रायगढ़30
              बलौदा बाजार02
              बस्तर06
              जांजगीर चांपा02
              सूरजपुर02
              कांकेर01
              मानपुर मोहला01
              राजनांदगांव01
              बालोद01
              धमतरी01
              कोरिया01
              सुकमा01

              छत्तीसगढ़ में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

              छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज बढ़ते ही पाबंदियां बढ़ने लगी हैं। करीब 2 साल से प्रदेश में कोविड के मामले कम थे, मगर अब फिर मरीज मिलना शुरू हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ में कोविड गाइडलाइन लागू की गई है। पूरे कार्यक्रम में यह गाइडलाइन लागू रहेगी। इसे लेकर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने मास्क पहनने का आदेश जारी किया है।

              दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अलग-अलग डिपार्टमेंट, संभाग आयुक्त, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को चिट्‌ठी भेज कर कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में व्यवस्थाएं करने को कहा है। इनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर : लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

                              अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

                              Related Articles

                              Popular Categories