छत्तीसगढ़ : एडिशनल SP का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, गंभीर बीमारी से थे पीडि़त; पुलिस महकमे में शोक की लहर

              अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी निमेश बरैया की बुधवार की रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी थे। एएसपी रहने के दौरान ही वे एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे। उनके निधन से जहां पुलिस अधिकारियों में शोक की व्याप्त है, वहीं परिजन भी सदमे में हैं।

              पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले निमेश को पीलिया हुआ था। पहले बलरामपुर के लोकल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। वहां जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो 5 दिन पहले रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर एडिशनल एसपी को नहीं बचा पाए।

              बिलासपुर के भी रह चुके हैं एएसपी

              निमेश बरैया बिलासपुर जिले के भी एडिशनल एसपी रह चुके हैं। जबकि रायपुर में आजाक चौक थाने के सीएसपी के रूप में उनकी पोस्टिंग थी। वे काफी मिलनसार पुलिस अधिकारी माने जाते थे। जिस जिले में उनकी पोस्टिंग रही, लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।

              पुलिस महकमे में शोक की लहर

              बलरामपुर जिले में एएसपी के रूप में उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया। उनके निधन की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories