Sunday, February 22, 2026

              Chhattisgarh : चेन स्नैचिंग करने वाला नाबालिग 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग महिला, गले से 5 तोले की चेन लूट कर हुआ था फरार

              कबीरधाम: जिले के कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चेन स्नैचिंग करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट का चैन बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी नाबालिग को बालगृह भेजने की तैयारी कर रही है।

              दरअसल, मामला कवर्धा सिटी कोतवाली अंतर्गत गुप्ता पारा का है। रविवार दोपहर बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक नाबालिग आया और बुजुर्ग महिला के गले से लगभग 5 तोला वजनी सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला चिल्लाने लगी तब परिवार के लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

              सीसीटीवी से आरोपी की हुई पहचान, घर से किया गिरफ्तार

              परिजनों ने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में घटना की सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाला। सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया।

              आरोपी से और भी पूछताछ कर रही पुलिस

              कोतवाली थाना प्रभारी मोतीराम पटेल ने बताया कि रविवार दोपहर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के गले के चेन को लूट की शिकायत मिली थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की और आरोपी की फुटेज के आधार पर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

                              देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता...

                              Related Articles

                              Popular Categories