छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जनता को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई वादे किये

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें कांग्रेस ने शहरी जनता से कई बड़े वादे किये हैं जिसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक पर फोकस किया गया हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्कूली और कॉलेज छात्राओं को फ्री सेनेटरी पेड देने का वादा किया है जबकि शहर को सुधारने, स्कूल कालेजों में बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई वादे किये है।

          चिरमिरी में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में तालाबों को संरक्षण व  सौंदर्यीकरण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम महिला प्रसाधन की व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त ऑटो रिक्शा। ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजलि योजना की राशि पाँच हजार देने का वादा किया है। निगम क्षेत्र अंतर्गत आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे कार्यक्रमों में पानी टैंकर एवं सामुदायिक भवन निःशुल्क देने का वादा किया है।

          वृद्धजनों, दिव्यांग एवं निराक्षितों को पेंशन सुविधा सभी वार्डों में सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र, सब्जी बाजार बनाने का वादा किया है। पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्टरूम बनाने का भी वादा किया है। इसी प्रकार 34 सुविधाओं के लिए कांग्रेस ने वादा करते हुए घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय जायसवाल भी उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

                    घुड़सवारी के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्ररायपुर (BCC...

                    रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : बिलासपुर में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने फहराया तिरंगारायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

                    रायपुर में मुख्यमंत्री साय और जिलों में मंत्रियों-सांसदों ने...

                    Related Articles

                    Popular Categories