कोरबा: पीएससी सदस्य ने किया स्ट्रांग रूम और परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

          • 19 केन्द्रों में छः हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
          • जीपीएस लगे उड़नदस्ता से होगी परीक्षा की निगरानी

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 09 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 तक तथा अपरान्ह 03 से शाम 05 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 6423 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिले में परीक्षा का सुचारू संचालन एवं आवष्यक व्यवस्था को परखने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री संत कुमार नेताम ने आज स्ट्रांग रूम सहित मिनीमाता गर्ल्स कालेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से पीएससी परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस दौरान उपस्थित अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ने बताया कि पीएससी परीक्षा की आवष्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने अधिकारियों और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। उड़नदस्ता में प्रयुक्त वाहनों में जीपीएस भी लगाया गया है ताकि लोकेषन ट्रेस की जा सके। परीक्षा हेतु श्री कौषल प्रसाद तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी, श्री शषीकांत कुर्रे डिप्टी कलेक्टर, श्री एच.आर.मिरेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्षन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।



                    Hot this week

                    रायपुर : सुकमा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

                    राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, कोटवारों...

                    रायपुर : सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की...

                    रायपुर : सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन...

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    Related Articles

                    Popular Categories