Monday, February 16, 2026

              Chhattisgarh : CMO को कांग्रेस पार्षद और बेटे ने पीटा​​​​​​, नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे अधिकारी, दोनों पक्ष ने दर्ज कराई FIR

              बलरामपुर: जिले में सीएमओ ने कांग्रेसी पार्षद और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि कांग्रेसी पार्षद ने मारपीट से इंकार करते हुए सिर्फ विवाद होना बताया है। राजपुर थाने में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराया है।

              जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत राजपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 में 60 मीटर नाली निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। कई महीने से नाली निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। नाली निर्माण पूरा नहीं होने से फैल रही गंदगी और दुर्गंध से परेशान वार्ड वासियों ने नगर पंचायत का घेराव कर दिया।

              सुबह नाली निर्माण के निरीक्षण में पहुंचे थे सीएमओ

              नाली निर्माण अधूरा होने से परेशान पार्षद पूरन चंद जायसवाल ने कलेक्टर आर. एक्का और राजपुर के एसडीएम को भी फोन किया था। शनिवार सुबह 10 बजे नगर पंचायत के सीएमओ राजेश कुशवाहा नाली निर्माण देखने पहुंचे थे।

              उस समय पार्षद के बेटे करन जायसवाल मौके पर काम करा रहा था। सीएमओ ने नाली निर्माण का निरीक्षण किया और लोगों के बीच कहा कि पार्षद चाहते तो इतना विवाद नहीं होता।

              राजपुर पुलिस ने पार्षद और बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस।

              राजपुर पुलिस ने पार्षद और बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस।

              पार्षद से हुआ विवाद तो पिता-पुत्र ने पीटा

              नाली निर्माण के निरीक्षण के दौरान वार्डवासी भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। पार्षद पूरन चंद जायसवाल पहुंचे तो सीएमओ राजेश कुशवाहा से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पार्षद पूरन चंद जायसवाल और उनके पुत्र करण जायसवाल ने सीएमओ राजेश कुशवाहा को पीट दिया।

              थाने में FIR दर्ज

              इस मामले की शिकायत नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा ने राजपुर थाने में लिखित दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने पार्षद पूरन चंद जायसवाल और उनके बेटे करण जायसवाल के खिलाफ धारा 294, 506, 323,186, 353, 332, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

              पार्षद बोले- नहीं पीटा, पहुंचे थाने

              इस मामले में कांग्रेसी पार्षद ने कहा कि, नाली निर्माण को लेकर मेरे खिलाफ सीएमओ लोगों के बीच गलत बयानबाजी कर रहे थे। मैंने शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की थी। जिस कारण वे भड़के हुए थे। जबकि लोग नाली निर्माण को लेकर परेशान थे। मेरे और सीएमओ के बीच सिर्फ विवाद हुआ है।

              पूरन चंद जायसवाल नगर पंचायत के तीन अन्य पार्षद और वार्डवासियों के साथ सीएमओ की शिकायत करने थाने पहुंचे हैं। पार्षद का आरोप है कि सीएमओ ने उनके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की है।

              खुद नाली साफ करते दिखे थे पार्षद

              कांग्रेस पार्षद पूरन चंद जायसवाल पहले खुद फावड़ा लेकर नाली की सफाई करते दिखे थे। उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। पूरन चंद जायसवाल ने कहा था कि उन्हें लोगों ने पार्षद चुना है। सफाई की जवाबदेही मेरी है। मैं सफाई नहीं करा पा रहा हूं। इसलिए मैं खुद नाली साफ कर रहा हूं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories