Chhattisgarh : रायपुर में गठरी बांधकर रखा था अमेरिका-यूरोप-सऊदी अरब की करेंसी, धर्मशाला से 7 लाख के विदेशी नोट जब्त; सूरत का युवक गिरफ्तार

              RAIPUR: रायपुर में एक व्यक्ति के पास से 7 लाख रुपए का विदेशी नोट बरामद हुआ है। उसने बड़ी चालाकी से नोटों को कपड़े की गठरी में छिपा रखा था। जिससे किसी को शक न हो। लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात के सूरत निवासी फिरोज लखानी स्टेशन रोड के पास स्थित अहीर धर्मशाला में ठहरा हुआ है। वह संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो सामानों के बीच एक सफेद कपड़े की गठरी मिली।

              आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामले दर्ज है।

              आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामले दर्ज है।

              गठरी में मिले कई देशों के नोट

              पुलिस ने जब गठरी खोलकर देखा, तो उसमें 7 लाख के करीब विदेशी नोट थे। यह नोट अमेरिका, यूरोप और सऊदी अरब देश का है। सबसे ज्यादा अमेरिका के डॉलर बरामद हुए हैं। आरोपी के पास इन विदेशी नोटों से जुड़े वैध कागजात भी मौजूद नहीं थे। पुलिस ने फिरोज लखानी को गिरफ्तार कर लिया है।

              3 थानों में है दर्ज मामले

              आरोपी फिरोज के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थाने में 420 जैसे धाराओं में मामले दर्ज है। यह तमाम थाने आजाद चौक, उरला और राजेंद्र नगर है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे पर भी इस तरह के आरोप है। फिलहाल आरोपी ऐसे ही एक मामले की पेशी में रायपुर पहुंचा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              Related Articles

                              Popular Categories