छत्तीसगढ़ : मां की गुमशुदगी पर बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, नदी में बहने की बात निकली झूठी, सच जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

          जशपुर। जिले के ग्राम मेडर में गुमशुदगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला आज सुबह अपनी बेटी के साथ नदी नहाने गई थी, जिसके बाद वह नदी से लापता हो गई। जब महिला के परिजनों ने बेटी से पुछा तो उसने बताया कि मां का पैर नदी में फिसल गया था, जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में महिला की तलाश की लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच महिला की गुमशुदगी को लेकर बच्ची ने जो खुलासा की या जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।

          बता दें कि यह मामला जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है। महिला की गुमशुदगी की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया था, गाेताखाेराें की टीम कई घंटाे तक नदी में महिला के शव की तलाश करती लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी महिला के बारे में पुछा लेकिन किसी ने भी महिला को नदी में बहते हुए नहीं देखा था।

          बेटी ने बताया मां का सच

          जब गोताखोरों को नदी में महिला का शव नहीं मिला तो पुलिस ने महिला की बेटी से अलग से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि उसकी मां ने ही उसे नदी में बह जाने की बात बोलने को कहा था और इसके बाद वह किसी अन्य शख्स के साथ मौके से फरार हो गई।



                    Hot this week

                    रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर एक आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                    ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस...

                    रायपुर : श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना

                    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितरायपुर (BCC NEWS 24): श्रम...

                    Related Articles

                    Popular Categories