शोक समाचार : पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू का 72 वर्ष की आयु में निधन, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांसे

          रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. 72 वर्षीय कमला देवी साहू पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके आकस्मिक निधन से साहू परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

          बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली. कमला देवी साहू अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर

                    अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न...

                    रायपुर : धमतरी में कल सजेगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला

                    ट्राइफेड के संग स्थानीय हुनर भरेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...

                    Related Articles

                    Popular Categories