छत्तीसगढ़ : सड़क किनारे मिली महिला की लाश, दोनों पैरों पर गोदना के निशान, शव के मिले कई सामान; शिनाख्त में जुटी पुलिस

              DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवा दिया है। वहीं अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने फोटो जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है। मामला पुलगांव थाना और नगपुरा चौकी का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे रामबाई के खेत में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

              छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

              छत्तीसगढ़ के दुर्ग के नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

              शव के पास चप्पल भी पड़े थे

              नगपुरा प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि महिला के शव के पास में लाल रंग के कपड़े और बैगनी रंग की चप्पल पड़ी हुई थी। पास में ही मोतीनुमा माला, लाल रंग के रेशमी धागे में ताबीज भी पड़ा हुआ था।

              दोनों पैरों पर गोदना के निशान

              महिला के दोनों पैरों पर गोदना के निशान बने हुए हैं। वह बाएं हाथ से दिव्यांग है। उसका पंजा नहीं है। दाहिने हाथ में लाल नीले रंग की चूडिय़ां पहनी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्ती के लिए लोगों से अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डिजिटल क्रांति से संवरती बुजुर्गों की राह

                              मसपुर में जब डीबीटी ने घोला पेंशनरों के जीवन में...

                              रायपुर : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगातरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

                              हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories