छत्तीसगढ़ : नातिन का बर्थडे केक लेने गए नाना की मौत, झाड़ियों में मिली लाश, पत्नी बोली- उनकी तबीयत ठीक नहीं थी

          भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार शाम को एक 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नातिन के बर्थडे के लिए केक लेने गया था, लेकिन झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला​​​​​​​ खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

          मृतक की पहचान जय सिंह निवासी पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंची। पत्नी पार्वती (50) ने बताया कि जयसिंह सेक्टर 6 में मोची की दुकान चलाता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। एक दिन पहले उसकी कुछ तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उसकी बेटी के बेटी (नातिन) का जन्म दिन था।

          मौत के बाद अस्पताल में रोती पत्नी

          मौत के बाद अस्पताल में रोती पत्नी

          नातिन के लिए बर्थडे केक लाने गया था

          पत्नी ने बताया कि जयसिंह बोला था कि वह नातिन के लिए बर्थडे केक लाने जा रहा है। इस पर पार्वती ने उसे कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। गर्मी भी बहुत अधिक है। घर में आराम करो। जयसिंह बोला कि वो कुछ देर में वापस आ जाएगा।

          सुबह 11 बजे घर से निकला जयसिंह जब शाम तक घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे खुर्सीपार गेट के पास स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव मिला।

          खुर्सीपार पुलिस कर रही मामले की जांच

          खुर्सीपार पुलिस ने जयसिंह की पत्नी को वहां बुलाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्च्यूरी में भेजा है। परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य किसी का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

                    राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा...

                    कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न

                    मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    Related Articles

                    Popular Categories