छत्तीसगढ़ : युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिंचाई करने गया था खेत, सुबह परिजनों को मृत हालत में मिला

              खैरागढ़: जिले में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक खेत गया था, जहां से वह लौटा नहीं। पूरा मामला ग्राम देवारीभाट के खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक जहां लाश मिली है, वह खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा का गृहग्राम है। देवारी भाट से लगे भरदाकला मार्ग के आसपास खेत में उमेश वर्मा (32) की लाश देखी गई।

              खेत में मृत हालत में मिला युवक

              मृतक के पिता अलख वर्मा ने कहा कि वह अपने खेत में मूंग बोया था, जिसमें सिंचाई के लिए उमेश वर्मा शनिवार शाम को गया था। ⁠जहां से वापस नहीं लौटा।सुबह जब उनके परिजन खेत पहुंचे तो उमेश वर्मा मृत हालत में मिला।

              छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है।

              छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है।

              शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

              मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से तहकीकात कर रही है, ताकि मौत की वजह सामने आए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories