Chhattisgarh : सड़क से बिजली का खंभा पार, 5 गिरफ्तार, पिकअप में गैस कटर और सिलेंडर लेकर पहुंचे थे चोर; CCTV से पकड़ाए आरोपी

              RAIPUR: रायपुर में चोरों ने सड़क से बिजली का खंभा पार कर दिया. चोर इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। फिर उन्होंने खंभे को काटकर गाड़ी में लाद कर मौके से भाग गए। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

              घटना के अगले दिन बिजली विभाग के इंजीनियर की नजर खंभे पर पड़ी, तो वो दंग हो गए। खंभे का सिर्फ एक टुकड़ा बचा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस मामले में 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

              फुटेज में आरोपियों के गाड़ी का नंबर सामने आया। जिसके आधार पर ये गिरफ्तार हुए।

              फुटेज में आरोपियों के गाड़ी का नंबर सामने आया। जिसके आधार पर ये गिरफ्तार हुए।

              गैस कटर और सिलेंडर लेकर आए थे

              चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। वो 9 मार्च की रात 3 बजे नेशनल हाईवे के करीब सरोना इलाके में पहुंचे। वे गैस कटर और ऑक्सीजन का 2 सिलेंडर लेकर पिकअप गाड़ी में आये थे। उन्होंने 40 फीट लंबे खंभे को 5 टुकड़ों में काट दिया। फिर इस भारी-भरकम खंभे को 5 लोगों ने मिलकर गाड़ी में लोड कर लिया।

              CCTV से पकड़ाए आरोपी

              इस घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद डीडी नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। आसपास लोगों से पूछताछ की गई। इस रूट के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। फुटेज में आरोपियों के गाड़ी का नंबर सामने आया। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी खमतराई इलाके के श्रीराम यादव, शिवमंगल सिंह, राज नारायण सिंह, करण निषाद और अनिल निषाद है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन...

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

                              मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभहितग्राहियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories