Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला फिजियोथेरेपिस्ट से मारपीट, आरोपी डॉक्टर पूजा मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज, BMO पर भी फेंका था पत्थर; CCTV कैमरे में घटना कैद

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजियोथेरेपिस्ट की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर पूजा मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच के बाद एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

              पीड़ित महिला फिजियोथेरिपिस्ट डॉक्टर ज्योतिमाला बंजारे ने घटना के दिन गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही थी, लेकिन गौरेला पुलिस ने मामला डॉक्टरों से जुड़ा होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद डॉ ज्योतिमाला बंजारे ने पूरे मामले की शिकायत अनुसूचित जाति कल्याण थाना बिलासपुर में भी की और आखिरकार बाद में अस्पताल से मिली जांच रिपोर्ट के बाद गौरेला थाने में पिटाई करने वाली महिला डॉक्टर पूजा मिश्रा के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

              घायल फिजियोथेरिपिस्ट डॉ ज्योतिमाला बंजारे।

              घायल फिजियोथेरिपिस्ट डॉ ज्योतिमाला बंजारे।

              ये है पूरा मामला

              3 मई शुक्रवार को जब गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी यहां पदस्थ संविदा महिला चिकित्सक डॉक्टर पूजा मिश्रा अपनी स्कूटी से पहुंची। उन्होंने अपने चैंबर में काम कर रहीं महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ज्योतिमाला बंजारे से न कुछ कहा न सुना, सीधे उनकी डंडे से पिटाई करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन महिला डॉक्टर पूजा मिश्रा ज्योतिमाला की पिटाई करती रहीं।

              महिला डॉक्टर पूजा मिश्रा ने जमकर हंगामा मचाया था।

              महिला डॉक्टर पूजा मिश्रा ने जमकर हंगामा मचाया था।

              महिला डॉक्टर ने बीएमओ से भी की बदतमीजी

              इसी दौरान गौरेला बीएमओ डॉक्टर अभिमन्यु सिंह वहां पहुंचे, तो महिला डॉक्टर ने उनसे भी बदतमीजी की। डॉ पूजा ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें भी पत्थर उठाकर मारा। तब डॉक्टर अभिमन्यु ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस घटना में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ ज्योतिमाला बंजारे को कई जगहों पर चोट आई।

              घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

              घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

              सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई घटना

              इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बीएमओ डॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक संविदा पर पदस्थ है। इस घटना से कर्मचारियों में डर है। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रही है, जिसकी कुछ पारिवारिक वजह है। वो अक्सर अस्पताल में कर्मचारियों से विवाद करती रहती थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक उसने सीधे महिला फिजियोथेरेपिस्ट की पिटाई शुरू कर दी।


                              Hot this week

                              KORBA : जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला सम्पन्न

                              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत...

                              रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

                              मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेषरायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories