Tuesday, February 3, 2026

            Chhattisgarh : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, लाखों रुपए का सामान और दवाइयां जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

            जगदलपुर: जिले के धरमपुरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह आग लग गई। अस्पताल में रखा लाखों रुपए का सामान और दवाइयां जलकर खाक हो गई है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। लोगों ने नल के पानी से आग बुझाया लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

            दरअसल, बुधवार को अचानक अस्पताल में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारी और आस-पास के लोगों को जब आग की लपटें दिखीं तो वे मौके पर पहुंचे। इस मामले की जानकारी फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। साथ ही लोगों ने खुद ही नल के पानी से बर्तन भरा और आग बुझाने लग गए।

            छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह आग लग गई

            छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह आग लग गई

            फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। अंदर रखा लाखों रुपए का सामान और दवाइयां जल गई हैं। आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : डस्टबिन से उद्योग तक-अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान

                          रायपुर (एल. डी. मानिकपुरी): कभी-कभी जीवन की दिशा बदलने...

                          KORBA : ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर कल

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र...

                          KORBA : पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

                          इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयनकोरबा...

                          Related Articles

                          Popular Categories