Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : गन्ना खेत में लगी आग, खेत मालिक झुलसा, बाल्टी में पानी लेकर बुझा रहा था आग; 2 एकड़ गन्ना फसल जलकर राख

              कबीरधाम: जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत गन्ना खेत में आग लग गई। वहीं आग बुझाने के दौरान खेत मालिक आग की चपेट में आकर झुलस गया। डायल 112 की पुलिस टीम की मदद से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

              जानकारी के मुताबिक, ये हादसा पिपरिया थाना अंतर्गत पिपरिया नगर के कॉलेज के पास का है। शनिवार दोपहर अज्ञात कारण से गन्ना खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही खेत मालिक चंद्रिका साहू (50 साल) ने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी।

              बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने कर रहा था प्रयास

              वहीं दमकल टीम के आते तक खेत मालिक चंद्रिका ​​​​​​​ट्यूबवेल से बाल्टी में पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने के सूचना पर अन्य लोगों की मौके पर भीड़ लग गई है। लोगों ने डायल 112 की पुलिस टीम की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

              2 एकड़ गन्ना फसल जलकर राख

              बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से 2 एकड़ गन्ना फसल जलकर राख हो गई है, जिसके चलते खेत मालिक को लाखों का नुक़सान हुआ है। डायल 112 की पुलिस टीम ने बताया कि पिपरिया नगर में गन्ना खेत में आग लग गई थी, आग बुझाने के दौरान खेत मालिक चंद्रिका साहू घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories