Wednesday, February 11, 2026

            छत्तीसगढ़ : गांव में लोमड़ी का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

            लोरमी। मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने बीती रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का उत्पात का मामला लगातार सामने आ रहा है. खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है. घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

            इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. खासकर छोटे-छोटे बच्चों की चिंता ज्यादा है, जो घर के बाहर खेलते-कूदते रहते हैं. स्थिति को समझते हुए वन विभाग गांव में मुनादी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.


                          Hot this week

                          रायपुर: राजिम कुंभ कल्प में आधुनिक खेती का संदेश

                          उद्यानिकी स्टॉल में पाम फल बना आकर्षण का केंद्ररायपुर...

                          कोरबा: निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

                          गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories