छत्तीसगढ़ : फेसबुक में हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध, फिर बाद में मुकरा

            दुर्ग. सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुर्ग पुलिस ने आरोपी दिनेश मंडावी को कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने रिश्तेदार के घर छिपा था. पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार बनकर रेकी की और आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

            भट्‌टी थाने में छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई और यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसका फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से पहचान हुई. बातचीत करने के दौरान आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाया.

            जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो आरोपी मुकर गया और फोन बंद कर भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी की पतासाजी शुरू की. आरोपी दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के ग्राम खडगांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. पुलिस की टीम यहां पहुंची और ठेकेदार एवं सुपरवाइजर बनकर उसकी रेकी की. आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories