Chhattisgarh : सड़क हादसे में युवती की मौत, शादी की शॉपिंग करने जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर; बड़ी बहन और भाई घायल

        बलौदाबाजार: जिला के पुलिस थाना पलारी अंतर्गत सिरपुर घोटिया मार्ग में ग्राम जुनवानी वटगन के पास गुरुवार दोपहर 3 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में भवानीपुर की ओर से आ रही ट्रक के चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

        जानकारी के अनुसार, युवती डिंपल तिवारी (20 साल) अपने ताऊ के बेटी और बड़ी बहन दुर्गेशनदनी (30 साल) और बुआ का बेटा यानी भाई अंशु तिवारी बिलासपुर निवासी (20 साल) भवानीपुर जा रहे थे। गांव जुनवानी वटगन के मोड़ पर जैसे ही बाइक चला रहा भाई अंशु भवानीपुर के लिए मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया।

        शादी के लिए शॉपिंग करने जा रहे थे तीनों ​​​

        हादसे में घटनास्थल पर डिंपल की मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन दुर्गेशनदनी और भाई अंशु दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल भाई बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों दुर्गेशनदनी के छोटे भाई दिनेश तिवारी के शादी के लिए शॉपिंग करने जा रहे थे।

        हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया ओर मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेजा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

        शादी की खुशी मातम में बदली

        सड़क हादसे में घायल दुर्गेशनदनी के छोटे भाई दिनेश तिवारी की शादी 2 मार्च को है। शादी को लेकर समान की खरीदी करने दुर्गेशनदनी अपने चाचा की बेटी डिंपल और बुआ का बेटा अंशु के साथ बाइक पर मार्केट जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। हादसे के बाद से घर में मातम छा गया।

        बेटे की शादी की तैयारी में जुटा था पूरा परिवार

        हादसे में घायल दुर्गेशनदनी के पिता रमेश तिवारी ने बताया कि उसके बेटे दिनेश की दो तारीख को शादी है जिसके लिए पूरे रिश्तेदार और मेहमान आ चुके हैं। शादी की तैयारी में पूरा परिवार रिश्तेदार जुटे हुए थे। गुरुवार की दोपहर में बच्चे खरीदी के लिए भवानीपुर जा रहे थे। मृत बच्ची बड़े भाई की बेटी है। वहीं घायल दुगेशनदनी मेरी बेटी और अंशु बहन का बेटा है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                Related Articles

                Popular Categories