Chhattisgarh : घर में घुसकर युवती से रेप, घटना का जिक्र किसी से करने पर दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

              आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

              RAIPUR: रायपुर के सिलयारी चौकी इलाके में युवक ने घर में घुसकर युवती से रेप कर लिया। इस दौरान उसकी मां घर में सो रही थी, लेकिन दूसरे कमरे में हुई वारदात का उसे पता नहीं चल सका। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              धरसींवा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 8 मार्च की है। युवती अपने घर में सुबह-सुबह साफ-सफाई में जुटी थी। इसी दौरान उसी एरिया का रहने वाला चंद्रहास कुर्रे अचानक घर में घुसा। युवती उसे देख हड़बड़ा गई और घर आने की वजह पूछी, लेकिन आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर घर के बाहर के हिस्से में बने दूसरे कमरे में ले गया और रेप किया।

              दूसरे कमरे में वारदात, मां तक नहीं पहुंची आवाज

              वारदात के वक्त युवती की मां घर में सो रही थी, लेकिन अंदर वाले कमरे में बेटी की आवाज नहीं पहुंची। आरोपी ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। उस दिन तो युवती ने किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन अगले दिन यानी 9 मार्च को परिजनों को हिम्मत कर सारी बात बताई।

              आरोपी गिरफ्तार

              11 मार्च को पीड़िता और उसके परिजनों ने धरसींवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले के सामने आते ही पुलिस फरार आरोपी चंद्रहास कुर्रे की तलाश में जुट गई। मामला दर्ज होने के 24 घंटे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : प्राकृतिक बीजों से सजी राखियां बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

                              रोहराकला की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories