छत्तीसगढ़ : GST के ज्वाइंट कमिश्नर सस्पेंड, कोचिंग व्यवसायी से रिश्वत मांगने के मामले में हुई कार्रवाई, रायपुर अटैच

            रायपुर. कोचिंग व्यवसायी को मानसिक प्रताड़ित करने पर वित्त, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री के निर्देश पर GST के जॉइंट कमिश्नर निलंबित किया गया है. बता दें कि बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने अधिकारी के विरूद्ध अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना व रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. इस मामले में मंत्री के निर्देश पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित किया गया है.

            मंत्री ओपी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है. मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार शिकायत मिलती है तो आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.

            शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई : चौधरी

            श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि, भविष्य में भी इस प्रकार शिकायत मिलती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories