Sunday, February 8, 2026

            छत्तीसगढ़ : शादी के पहले से था अफेयर, पत्नी ने की प्लानिंग, पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; सोते हुए मारा था चाकू

            Manendragarh: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में स्थानीय पत्रकार रईस अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी आरजू खान को पुलिस ने एमपी के ब्यौहारी से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने बताया कि, रईस अहमद की हत्या की प्लानिंग सफीना ने की थी। दोनों के बीच शादी के पहले प्रेम संबंध था। अपने फूफेरा भाई के साथ बाइक से मनेंद्रगढ़ पहुंचा और हत्या के बाद फरार हो गया था।

            दरअसल, चनवारीडांड में गुरुवार सुबह पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर रईस खान का घर था। रईस अहमद (32), पत्नी सफीना और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सफीना के आशिक ने अपने सहयोगी फूफेरे भाई के साथ मिलकर रईस अहमद की हत्या की और शव को फेंककर भाग निकले।

            गुरुवार को पत्रकार रईस अहमद का मिला था शव।

            गुरुवार को पत्रकार रईस अहमद का मिला था शव।

            गुजरात भागने की थी तैयारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

            इस मामले में पुलिस ने रईस अहमद की पत्नी सफीना को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। एक टीम को सफीना के प्रेमी आरजू खान और उसके सहयोगी खुशी खान की गिरफ्तारी के लिए गढ़वा, झारखंड भेजा गया था। हत्या के बाद दोनों आरोपी अपने घर मझगांव, गढ़वा पहुंचे थे, लेकिन वहां से भाग निकले।

            पुलिस ने आरजू खान (20) को मध्यप्रदेश के ब्यौहारी से गिरफ्तार किया। वह पकड़े जाने के डर से गुजरात भागने की तैयारी में था। वहीं, उसका फूफेरा भाई खुशी खान अब तक फरार है।

            हत्या की सूत्रधार पत्नी की कल हुई थी गिरफ्तारी

            हत्या की सूत्रधार पत्नी की कल हुई थी गिरफ्तारी

            पत्नी ने की थी प्लानिंग, शादी के पहले से था प्रेम संबंध

            पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी आरजू खान पूर्व में मनेंद्रगढ़ में सफीना के घर में किराए के मकान में रहता था। सफीना की शादी रईस अहमद के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। उसके पहले से उसका प्रेम संबंध सफीना के साथ था। शादी के बाद भी दोनों का प्रेम संबंध बना रहा।

            5 महीने पहले रायपुर से आरजू खान सफीना को भगाकर गढ़वा झारखंड ले गया था। वहां से रईस अहमद उसे पुलिस के सहयोग से बरामद कर वापस घर ले आया था। उसने एसडीएम के समक्ष सफीना का बयान दर्ज कराया। रईस पत्नी सफीना पर आरजू के खिलाफ अपहरण और रेप करने का बयान देने का दबाव बना रहा था। इसके बाद सफीना ने रईस अहमद की हत्या की प्लानिंग कर ली।

            सोते हुए मारा चाकू, घर के बाहर घोंटा गला

            आरोपी आरजू खान ने पुलिस को बताया कि, 15 मई को सुबह सफीना ने कहा कि रईस को रास्ते से हटना पड़ेगा। उसने आरजू खान को बुलाया। रात करीब 3 बजे आरजू अपने फूफेरे भाई खुशी के साथ रईस के घर पहुंचा। सफीना ने फोन कर उसे रास्ता बताया। सफीना ही उसे कमरे तक लेकर गई, जहां रईस सो रहा था।

            आरजू अपने साथ चाकू लेकर आया था। उसने सो रहे रईस अहमद के गले में चाकू से तीन वार किया। आरजू और खुशी खान उसे खींचते हुए बाहर लेकर आए और बाहर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को फेंककर दोनों बाइक से भाग निकले।

            तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द

            एमसीबी एडिशनल एसपी अशोक वाड़ेगांवकर ने बताया कि, तीसरे फरार आरोपी खुशी खान की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस ने आरजू खान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सफीना को एक दिन पूर्व ही जेल भेज दिया गया था।


                          Hot this week

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          रायपुर: खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                          रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार...

                          Related Articles

                          Popular Categories