Thursday, February 19, 2026

              Chhattisgarh : हाईवा ने मारी टक्कर, सामने से बाइक को ठोंका; 2 दोस्तों की गई जान

              Balod: बालोद-धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम करकाभाट के पास सोमवार देर रात हाईवा ने बाइक को आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवक भूपेंद्र साहू बालोद के ग्राम जमरुवा और भुवनेश्वर ग्राम नर्रा का रहने वाला था। दोनों युवक बाइक (क्रमांक CG 07- LJ- 1030) से गुरूर गए हुए थे। सोमवार देर रात वे वहां से लौट रहे थे, तभी ग्राम करकाभाट के पास उनकी गाड़ी को हाईवा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हाईवा बालोद से धमतरी की ओर जा रहा था।

              पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

              पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

              डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया

              हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

              हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर रास्ता खाली कराया।

              हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर रास्ता खाली कराया।

              पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया

              पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों आसपास के गांव के रहने वाले थे और उनके बीच अच्छी दोस्ती थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर रास्ता खाली कराया, तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। एक्सीडेंट में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories