Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, सगे भाइयों समेत 3 की मौत, तेज रफ्तार बाइक से गिरे तीनों युवक; बारात से लौट रहे थे गांव

              बेमेतरा: जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक से गिरकर मौत हुई है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मटका का है।

              जानकारी के मुताबिक हादसा NH-30 पर हुआ है। मरने वालों में कोमल साहू (21), मुकेश साहू (22) और उनका दोस्त रवि यादव शामिल है। तीनों युवक अर्जुनी के रहने वाले थे और दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए थे।

              बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

              बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

              बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

              पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार देर रात हुआ है। तीनों युवक बाइक से अपने दोस्त की बारात में शामिल होने बंधी गांव गए हुए थे। इसके बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories