Chhattisgarh : मस्जिद के इमाम ने किया महिला से रेप, पानी मांगने के बहाने घर में घुसा, तलाश में जुटी पुलिस

        सूरजपुर पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

        सूरजपुर: जिले के बसदेयी चौकी क्षेत्र में मस्जिद का इमाम एक महिला के घर में पानी मांगने के बहाने घुसा एवं उसके साथ रेप किया। घटना की रिपोर्ट महिला ने पांच दिनों बाद दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इमाम की तलाश कर रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

        जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रेल की शाम सूरजपुर थाना अंतर्गत बसदेयी चौकी क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। उसके घर जूर गांव के मस्जिद का इमाम गुलाम गौस पहुंचा एवं दरवाजा खुलवाकर उसके पति के संबंध में पूछते हुए अंदर घुस आया। महिला गुलाम गौस को पूर्व से पहचानती थी, इसलिए उसने ज्यादा आपत्ति नहीं की। महिला ने बताया कि उसके पति घर में नहीं हैं तो गुलाम गौस ने पानी मांगा।

        धमकी देकर किया रेप
        महिला जब पानी लेने अंदर गई तो गुलाम गौस ने दरवाजा बंद कर दिया। जब महिला पानी लेकर लौटी तो गुलाम गौस ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि शोर मचाया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति की हत्या करा देगा। धमकाते हुए गुलाम गौस ने महिला के साथ रेप किया और फरार हो गया।

        पांच दिनों बाद दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार
        घटना के बाद पीडिता की तबियत बिगड़ गई एवं वह गुमशुम रहने लगी। पति ने जब उससे पूछताछ की तो महिला ने इमाम गुलाम गौस द्वारा रेप किए जाने की जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट बसदेयी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 342, 458, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

        घटना के बाद आरोपी इमाम फरार हो गया है। सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                Related Articles

                Popular Categories