Chhattisgarh : ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी टीचर गिरफ्तार  

        दुर्ग: जिले की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने उर्दू और अरबी का ट्यूशन पढ़ने वाले टीचर को गिरफ्तार किया है। टीचर पर आरोप है कि वो ट्यूशन के दौरान एक नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची के माता पिता ने उसके खलाफ मामला दर्ज कराया है।

        पद्मनाभपुर थाना टीआई अनिल साहू ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के फोकटपारा कसारीडीह की है। फोकटपारा घासीदास नगर वार्ड-44 निवासी हामिद अली (50 वर्ष) अपने घर पर उर्दू और अरबी का ट्यूशन पढ़ाता है। 11 साल की बच्ची 8 महीने से उसके घर अरबी और उर्दू भाषा की ट्यूशन पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

        जब बच्ची ने ये बात किसी को नहीं बताई तो उसके हौसले बढ़ गए। धीरे धीरे उसकी हरकते और बढ़ने लगीं। बच्ची को जब उसकी गलत हरकतों का अहसास हुआ तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। बच्ची ने कहा अब वो उस टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने नहीं जाएगी। उर्दू के गुरुजी गंदे है और गंदी हरकतें करते है। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी टीचर के हामिद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories