रायपुर: कलेक्टर ने सुबह बीरगांव नगर निगम का किया निरीक्षण…

        • इंटक वेल फील्टर प्लांट में किया अवलोकन
        • साफ-सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

        रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह नगर निगम बीरगांव दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीरगांव नगर निगम के इंटक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें एकत्र होने वाले पानी के स्त्रोत की जानकारी ली। बीरगांव नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि खारून नदी से पानी इंटक वेल में जाता है। कलेक्टर ने उक्त परिसर के पास स्थित सीएसईबी के पुराने इंटक वेल के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश भी दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बिरगांव नगर निगम के फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया और पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों के पेयजल आपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।

        कलेक्टर ने कहा कि सड़कों के किनारे जो कंडम वाहन वर्षों से पड़े हुए हैं। उनके मालिकों का पता कर उन्हें हटाने के लिए कहे। उनके द्वारा ना हटाये जाने पर कार्यवाही करते हुए कंडम वाहनों को थाने में जमा कर दें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि वार्डों में निमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी जो कार्यरत हैं उनकी अनिवार्य रूप से उपस्थिति करें। बीरगांव नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली किरारी की तस्वीर, घर के नल ने आसान की जिंदगी

                821 परिवारों के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली...

                Related Articles

                Popular Categories