Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh : खेलते-खेलते कुएं में गिरा मासूम, डूबने से मौत, परिजनों ने खोजा, तो कुएं में तैरती मिली चप्पल; फिर कूदकर निकाला शव

              दुर्ग: जिले में एक साल का बच्चा खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को वो कहीं नहीं मिला और चप्पल कुएं में तैरती मिली, तो डूबने से जानकारी हुई। कुएं में कूदकर बच्चे का शव बाहर निकाला गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के गिरोला गांव की है।

              बच्चे के चाचा छठी लाल पाड़े ने बताया कि उसके बड़े भाई संजीत और भाभी शोभिता के तीन बेटे हैं। तीनों बच्चे रविवार सुबह घर के पास खेल रहे थे। वहां पर एक कुआं है। अचानक एक वर्षीय बेटा प्रीतम कहीं दिखाई नहीं दिया।

              बच्चे के परिजन पुलिस के साथ मर्चुरी में।

              बच्चे के परिजन पुलिस के साथ मर्चुरी में।

              कुएं में उतरकर निकाला बच्चे का शव

              उसके भाइयों से पूछा तो वो भी कुछ जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद परिजन खोजते खोजते कुएं के पास पहुंचे, तो प्रीतम का चप्पल तैरता मिला। परिजन कुएं में उतरे और बच्चे की तलाश की, तो वहां से उसका शव निकला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

              बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

              बच्चे का चाचा छठी लाल।

              बच्चे का चाचा छठी लाल।

              कुएं का कवर लगाना भूल गए थे परिजन

              छठी लाल ने बताया कि घर के कुएं को वो लोग लोहे की जाली से ढक कर रखे हुए थे। उसी दौरान पानी भरने के लिए जाली का ढक्कन खोला था, लेकिन उसे ढकना भूल गए। इसी लापरवाही के चलते प्रीतम उस जाली के पास पहुंचा और फिसलकर नीचे गिरकर डूब गया।

              ईंट बनाने का काम करता है परिवार

              उसने बताया कि उसका भाई और पूरा परिवार ईंट बनाने का काम करता है। घर के पास ही भट्ठा लगाते हैं। घर में पुराना कुआं है। उसी से वो लोग ईंट बनाने के लिए पानी भी लेते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण

                              छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र...

                              रायपुर : पत्थरों में दर्ज इतिहास : जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी

                              जांजगीर का रहस्यमयी विष्णु मंदिर, कलचुरी काल की अमर...

                              KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories