Monday, February 16, 2026

              Chhattisgarh : कोल स्कैम, महादेव सट्‌टा एप के आरोपियों से पूछताछ दूसरा दिन, निलंबित IAS समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी से आज ACB करेगी सवाल-जवाब

              RAIPUR: रायपुर सेंट्रल जेल में लंबे समय से बंद कोयला घोटाला और महादेव सट्टा,के आरोपियों से ACB की टीम पूछताछ के लिए रायपुर के सेंट्रल जेल के अंदर पहुंच गई है। आरोपियों से पूछताछ का आज दूसरा दिन है।

              जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक EOW की टीम आज निलंबित IAS समीर विश्नोई और सूर्यकांत तिवारी से सवाल जवाब करेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार EOW की टीम अरोपियों से पूछताछ करने गई थी। करीब 10 घंटे बाद पूछताछ करने के बाद रात 8 बजे टीम बाहर निकली। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के लिए 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच पूछताछ की अनुमति दी गई है।

              केस से संबंधित फाइलों के जेल के अंदर ले जाते EOW के अधिकारी।

              केस से संबंधित फाइलों के जेल के अंदर ले जाते EOW के अधिकारी।

              ED की स्पेशल कोर्ट में ACB की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे। आवेदन में कहा गया था कि स्कैम मामले में आगे की जांच के लिए जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में ही पूछताछ की अनुमति प्रदान की है

              ये आरोपी आए हैं पूछताछ के घेरे में

              केंद्रीय जेल में बंद शराब घोटाले मामले में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी में असीम दास, भीम यादव व सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर से पूछताछ की जाएगी।

              केस डायरी के अलावा प्रिन्टर मशीन लेकर भी जेल के अंदर दाखिल हुए EOW के अधिकारी।

              केस डायरी के अलावा प्रिन्टर मशीन लेकर भी जेल के अंदर दाखिल हुए EOW के अधिकारी।

              सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई

              महादेव सट्टा एप , कोल घोटाले और शराब घोटाले के आरोपियों से पूछताछ के लिए 2 अप्रैल तक EOW की टीम रोजाना जेल जाएगी । ऐसे में रायपुर जेल के आसपास और सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

              अब कार्यवाही के आगे बढ़ने की उम्मीद

              ACB ने कोयला शराब और महादेव सट्टा एप मामले में पिछले दिनों FIR दर्ज की है। इन सभी मामलों में ED की ओर से प्रतिवेदन दिया गया था। ED की ओर से ACB को भेजे प्रतिवेदन में ये कहा गया कि -“ईडी ने PMLA के तहत उपरोक्त मामलों में कार्यवाई की है।

              ED की जांच में इन प्रकरणों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और लोक सेवकों की गड़बड़ी के मजबूत संकेत मिले हैं, अतः नियमों के अनुसार यह प्रतिवेदन ACB को प्रेषित कर रहे है, ताकि उपयुक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।”


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories