Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh : प्यार का झांसा देकर LLB स्टूडेंट से दुष्कर्म, पीड़िता ने दोबारा संबंध बनाने से किया इनकार तो युवक ने भाई को भेजा अश्लील फोटो, आरोपी गिरफ्तार

              दुष्कर्म करने वाला आरोपी नीरज तिवारी।

              दुर्ग: जिले के उतई थाना क्षेत्र की एक 26 साल की युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील फोटो भाई को भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है और उसके साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली के भाई ने उससे दुष्कर्म किया था। शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और IT एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

              जानकारी के मुताबिक, उतई थाना क्षेत्र में रहने वाली रेप पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान भी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी।

              संबंध बनाने से किया इंकार तो भाई को भेजी अश्लील फोटो

              बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और लॉज में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली और उन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने उसके भाई को उसकी अश्लील फोटो भेज दी।

              आरोपी गिरफ्तार

              पीड़िता ने उतई थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और IT एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories