Chhattisgarh : रायपुर कोर्ट परिसर से महाराष्ट्र का कैदी फरार, नशे के मामलें में हुआ था गिरफ्तार, SSP ने लापरवाही बरतने वाले 2 कॉन्स्टेबलों को किया सस्पेंड

        2 महीने पहले रायपुर पुलिस ने अहमदनगर महाराष्ट् के रहने वाले प्रदीप आदिनाथ को पुलिस ने नशे के कारोबार के मामलें में अरेस्ट किया था।

        RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में पुलिस की चंगुल से एक कैदी फरार हो गया है। पुलिस जब कैदी को कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जा रही थी इस दौरान कैदी को भागने का मौका मिल गया। इस मामले में अब रायपुर एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है।

        जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 2 महीने पहले रायपुर पुलिस ने अहमदनगर महाराष्ट् के रहने वाले प्रदीप आदिनाथ को पुलिस ने नशे के कारोबार के मामलें में अरेस्ट किया था। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था।

        ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 2 कॉन्स्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

        ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 2 कॉन्स्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

        पेशी में आया था आरोपी

        गुरूवार को विचाराधीन कैदी प्रदीप आदिनाथ को रायपुर कोर्ट में पेशी में लाया गया था। जहां कोर्ट परिसर स्थित लाॅकअप में उसे बंद कर दिया गया था। आरोपी का जब पेशी का नंबर आया तो ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल डागेश्वर गायकवाड़ और सतपाल साहू उसे कोर्ट रूम लेकर जा रहे थे।

        चकमा देकर फरार

        इसी दौरान शातिर बंदी ने दोनों पुलिस जवानों को चकमा दे दिया। फिर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर दिया है।

        कोर्ट परिसर से विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 2 कॉन्स्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : सटीक निशाने से ईशा सिंह ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

                महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन,...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                Related Articles

                Popular Categories