Friday, February 20, 2026

              Chhattisgarh News : 108 संजीवनी एक्सप्रेस जलकर राख, गैरेज में बनने के लिए 2 दिन से खड़ी थी, तभी अचानक लगी आग

              सूरजपुर: जिले में अचानक 108 संजीवनी गाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 108 संजीवनी गाड़ी जलकर राख हो गई। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 43 स्थित चंदरपुर में सड़क किनारे स्थिति गैरेज में गाड़ी बनने के लिए 2 दिन से खड़ी थी, तभी आग लग गई। दमकल वाहन की टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

              पुलिस कर रही मामले की जांच

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग की लपटें देखते ही देखते तेजी से बढ़ गई, जिसमें संजीवनी एक्सप्रेस धू-धू कर जल गई। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के साथ भुगतान करना सुनिश्चित करें एजेंसी

                              कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी की बैठक लेकर की कार्यों...

                              रायपुर : पत्थरों में दर्ज इतिहास : जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी

                              जांजगीर का रहस्यमयी विष्णु मंदिर, कलचुरी काल की अमर...

                              Related Articles

                              Popular Categories