छत्तीसगढ़ : पिकअप वाहन खाई में गिरा, 2 जवानों की मौत, एक CAF जवान, ड्राइवर की हालत गंभीर; कैंप शिफ्टिंग के दौरान ब्रेक फेल होने से हादसा

            बलरामपुर: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 2 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक जवान और ड्राइवर घायल हैं। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना सामरी पाठ थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 10वीं बटालियन रामचंद्रपुर से CAF के 3 जवानों की टीम पिकअप में सवार होकर चुनचुना पुंदाग के लिए निकली थी। पिकअप से दो बार सामान पुंदाग कैंप भेजा जा चुका था। रात करीब 8 बजे तीसरी ट्रिप लेकर पिकअप भुताही मोड के पास ब्रेक फेल होने से करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई।

            कैंप शिफ्टिंग में जुटे थे जवान, इसी दौरान हादसा

            बताया जा रहा है कि, सामरी क्षेत्र में बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान रात में CAF जवान किराए के पिकअप वाहन में सामान के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। केबिन में सवार प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर और पीछे ट्राली में सवार आरक्षक नारायण प्रसाद पिकअप में दब गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

            घायल को अस्पताल ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।

            घायल को अस्पताल ले जाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी।

            अस्पताल में चल रहा इलाज

            वहीं, पिकअप में पीछे सवार सीतापुर निवासी जवान रामप्रताप मंडावी और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। सीएएफ बटालियन के जवानों और सामरी पुलिस टीम ने बाहर निकाला। उसका अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्राइवर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

            हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

            हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

            आज दोनों जवान के शव का होगा पीएम

            देर रात हादसा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है। दोनों जवानों के शव का कुसमी सीएचसी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

            ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गई।

            ब्रेकडाउन होने की वजह से भुताही मोड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गई।

            नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण देरी

            सीएएफ के जवान रामचंद्रपुर से सामानों के साथ सबाग तक पहुंचे थे। आगे का इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण जवानों से भरी बस को ले जाने से पहले रोड ओपनिंग की गई। जवानों के सामानों को पिकअप से ले जाया जा रहा था। इस दौरान पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

            जवानों को दी गई अंतिम विदाई।

            जवानों को दी गई अंतिम विदाई।

            प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर और आरक्षक नारायण प्रसाद को कुसमी थाना परिसर में एसएसपी डॉ. लाल उमेन्द सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद फतेह बहादुर निवासी यूपी के ग्राम चिरैयाडांड और नारायण प्रसाद निवासी सीतापुर के पोकसरी के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories