जांजगीर-चांपा : ट्रैक्टर से गिरकर युवती की मौत, लिफ्ट लेकर जा रही थी मौसी के घर, ड्राइवर की तलाश में पुलिस

            जांजगीर-चांपा: जिले में ट्रैक्टर से गिरकर युवती की मौत हो गई। युवती लिफ्ट लेकर अपने मौसी के घर ग्राम संकर जा रही थी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

            जानकारी के अनुसार, युवती का नाम रिंकी यादव (18) बताया जा रहा है। जो अपने गांव कटघरी से मौसी के गांव संकर जाने के लिए निकली थी। वह गांव के माथुर यादव के ट्रैक्टर में बैठकर जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर में बैठी रिंकी सड़क पर जा गिरी।

            हादसे में युवती के सिर पर आई गंभीर चोट

            हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवकी को मृत घोषित कर दिया।

            मामले की जांच में जुटी पुलिस

            मृतक के पिता ने बताया कि रिंकी ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। ​​​​​​अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर माथुर यादव चला रहा था। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories