Thursday, February 12, 2026

              छत्तीसगढ़ : रायपुर गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार

              रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना के मुख्य शूटर सागर (25) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर का साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 आरोपितों को पंजाब और झारखंड से गिरफ्तार किया है।

              इससे पहले पुलिस ने अमन साहू गैंग के सदस्य अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जो झारखंड के अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि अमनदीप ने शूटरों के लिए बाइक और पैसों की व्यवस्था की थी।

              घटना 13 जुलाई को हुई थी, जब दिनदहाड़े पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर गोली चलाई गई थी। पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड का मकसद झारखंड में 810 करोड़ रुपये के रोड कांट्रैक्ट से जुड़ी रंगदारी की वसूली बताया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              बिलासपुर: सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण

                              हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक...

                              Related Articles

                              Popular Categories