Saturday, February 14, 2026

              Chhattisgarh : रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने प्रफुल्ल ठाकुर, पत्रकारों ने इस बार युवा टीम को सौंपी कमान; उपाध्यक्ष पद पर संदीप शुक्ला को मिली जीत, महासचिव पद पर वैभव शिव पांडेय का कब्जा

              रायपुर: शनिवार को रायपर प्रेस क्लब चुनाव के लिए वोटिंग हुई। शाम होते-होते नतीजे आ गए। युवा पत्रकारों की टीम को नेतृत्व की कमान सौंपी गई है। रायपुर के पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल ठाकुर को चुना है। उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला बने, कोषाध्यक्ष पद पर रमन हलवाई को जीत मिली। ये सभी संकल्प पैनल के प्रत्याशी थे।

              संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी ने जीत दर्ज की। वहीं संकल्प पैनल से संयुक्त सचिव बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी को भी जीत मिली है।

              जीत की मुस्कान।

              जीत की मुस्कान।

              5 साल बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में ये चुनाव प्रक्रिया करवाई गई।

              रमन भी जीते।

              रमन भी जीते।

              ये थे चुनाव मैदान में

              संगवारी पैनल

              • अध्यक्ष- संदीप पुराणिक
              • महासचिव- वैभव शिव पांडेय (जीते)
              • कोषाध्यक्ष- स्टार जैन
              • संयुक्त सचिव- लक्ष्मण लेखवानी
              • संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी (जीत गईं)
              संदीप शुक्ला को जीत मिली।

              संदीप शुक्ला को जीत मिली।

              संकल्प पैनल

              • अध्यक्ष- प्रफुल्ल ठाकुर (जीते)
              • उपाध्यक्ष- संदीप शुक्ला (जीते)
              • कोषाध्यक्ष- रमन हलवाई (जीते)
              • संयुक्त सचिव- शुभम वर्मा
              • संयुक्त सचिव- बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी (जीते)
              वैभव महासिव बने।

              वैभव महासिव बने।

              प्रतिष्ठा पैनल की हार
              अध्यक्ष-अनिल पुसद्कर
              उपाध्यक्ष- विनय घाडगे
              महासचिव- महादेव तिवारी
              कोषाध्यक्ष- कोरलैया( कुणाल राव)
              संयुक्त सचिव- प्रदीप चंद्रवंशी
              संयुक्त सचिव- रेनू नंदी

              स्वतंत्र पैनल- आपका अपना पैनल सभी को हार मिली
              अध्यक्ष -सुकांत राजपूत
              उपाध्यक्ष – अजीत परमार
              महासचिव – मोहन तिवारी
              कोषाध्यक्ष – कल्लू महाराज (सनत तिवारी )

              प्रगतिशील पैनल सभी हारे
              अध्यक्ष – दामू अंबाडरे
              उपाध्यक्ष – मनोज नायक
              महासचिव – दीपक पांडे
              कोषाध्यक्ष – अनिल द्विवेदी
              संयुक्त सचिव – उमेश यादव
              संयुक्त सचिव – श्रवण यदु

              स्वतंत्र प्रत्याशी जीत न सके
              उपाध्यक्ष- बुजनारायण साहू
              महसचिव- सुधीर तंबोली आजाद
              कोषाध्यक्ष- शरनजीत तेतरी


                              Hot this week

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories