पंजाब: अमृतसर में कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली, बैंकॉक से आए यात्री से 1.64 करोड़ का गांजा बरामद, अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया

              पंजाब: अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कस्टम विभाग को सफलता मिली है। कस्टम अमृतसर की टीम ने स्पॉट प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के सामान से 1 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

              यह यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर SL-214 के माध्यम से श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद सामान की गहन जांच की गई। जांच में बैग के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

              आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।

              कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

              कस्टम और सुरक्षा एजेंसियां नशे के नेटवर्क पर रख रही हैं कड़ी नजर

              युद्ध नशे विरुद्ध यानी नशे के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाते हुए कस्टम विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि पंजाब में नशे की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

              पुलिस और कस्टम विभाग अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़

                              कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : विकास का कोई विकल्प नहींः मंत्री टंक राम वर्मा

                              टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरीः 8 करोड़ रुपये...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              रायपुर : फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी

                              किसान ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की दिशा में...

                              Related Articles

                              Popular Categories