छत्तीसगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली पुजारी की लाश, रस्सी से बंधे थे दोनों हाथ, देखकर पुलिस भी हुई हैरान

          गरियाबंद: फिंगेश्वर शहर में वार्ड 14 के एक मकान में पुजारी की लाश मिली है। उसकी लाश लोहे के एक पाइप पर लटकी मिली। उसके दोनों हाथ भी इसी पाइप पर कसकर बंधे थे। ऐसे में इसे हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। ऐसे में हत्या के साथ-साथ पुलिस की जांच पर भी चर्चाओं का बाजार गरम है।

          मिली जानकारी के अनुसार, बासीन में रहने वाला विकास तिवारी (19) पिछले कुछ समय से फिंगेश्वर में रह रहा था। यहां वह चैतड़ा मोड़ स्थित शनि मंदिर में पुजारी था। पास ही वार्ड नंबर 14 में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को काफभ् समय तक नजर नहीं आने पर पहचान के लोग उसके घर गए। यहां उन्होंने विकास को फांसी पर लटके पाया। आसपास ये बात तेजी से फैली। इसी बीच कुछ लोगों ने थाने को फोन पर सूचना दी।

          इसकेे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम केे बाद शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इधर, पुलिस ने भी शुक्रवार शाम तक इस पूरे केस को सुसाइड बता दिया है। ऐसे में लोग पुलिस की जांच पर ही सवाल उठा रहे हैं।

          3 अहम बातें… जिस वजह से खुदकुशी के दावों पर सवाल

          1. युवक ने पहले अपने दोनों हाथ कसकर कैसे बांधे! यही पहला और अहम सवाल है।
          2. जिस रस्सी से दोनों हाथ बांधे, उसी को गले में फंसाकर कोई कैसे लटक सकता है?
          3. फांसी लगाने वालों की आंखें या जीभ बाहर आ जाती है, यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।


                    Hot this week

                    रायपुर : अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर

                    24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर...

                    Related Articles

                    Popular Categories